Wednesday , March 26 2025
Hindi Grammar

राख की रस्सी: 5th Class CBSE Hindi Chapter 01

बात को कहने के तरीके:

(I) प्रश्न: नीचे कहानी के कुछ उपाय दिए गए हैं। इन बातों को तुम किस तरह से कह सकते हो:

  1. चैन से जिंदगी चल रही थी।
  2. होशियारी उसे छूकर भी नहीं गई थी।
  3. मैं इसका हल निकाल देती हूं।
  4. उनकी अपनी चालाकी धरी रह गई।

उत्तर:

  1. जिंदगी आराम से कट रही थी।
  2. वह होशियार नहीं था।
  3. मैं इसके लिए उपाय बता देती हूं।
  4. उनकी अपनी चालाकी किसी काम नहीं आई।

(II) प्रश्न: “लोनपो गार का बेटा होशियार नहीं था।”

(1) ‘होशियार’ और ‘चालाक’ में क्या फर्क होता है? किस आधार पर किसी को तुम चालाक या होशियार कह सकती हो? इसी प्रकार ‘भोला’ और ‘बुध्दू’ के बारे में भी सोचो और कक्षा में चर्चा करो।

उत्तर: होशियारी से तात्पर्य है – समझदार होना। जबकि चालाक का अर्थ है – अत्यधिक चतुर होना।

जो व्यक्ति दूसरों से काम निकलवाने के लिए तरह – तरह की बातें करता है, उसे हम चालाक कहते हैं। वही जो व्यक्ति समझदारी की बातें करता उसे समझदार कहते हैं। इसी प्रकार ‘भोला’ का अर्थ है – सीधा-साधा होना जबकि बुद्धू का अर्थ – बेवकूफ है।

(2) लड़की को तुम समझदार कहोगी या बुद्धिमान क्यों?

उत्तर: लड़की को हम बुद्धिमान कहेंगे, क्योंकि अपनी बुद्धि के बल पर वह हर समस्या का समाधान आसानी से ढूंढ रही थी।

नाम दो:

कहानी में लोनपो गार के बेटे और लड़की का कोई नाम नहीं दिया गया है। नीचे तिब्बत में बच्चों के नामकरण के बारे में बताया गया है। यह परिचय पढो और मनपसंद नाम छाटकर बेटे और लड़की को कोई नाम दो।

नमिया, डावा, मिगमार, लाखपा, नुखु, फू, दोरजे – ये क्या है? कोई खाने की चीजे या घूमने की जगहो के नाम। जी नहीं, ये है तिब्बती बच्चों की कुछ नाम। ये सारे नाम की तिब्बत में शुभ माने जाते हैं। ‘नामिया’ नाम दिया जाता है रविवार को जन्म लेने वाले बच्चों को। मानते हैं कि इस बच्चे को उस दिन के देवता सूरज जैसी शक्ति मिलेगी और जब जब उसका नाम पुकारा जाएगा, वह शक्ति बढ़ती जाएगी। सोमवार को जन्म लेने वाले बच्चों का नाम ‘डावा’ रखा जाता है यह लड़का लड़की दोनों का नाम हो सकता है। तिब्बती भाषा के डावा के दो मतलब होते है, सोमवार और चाँद। यानी डावा चांद जैसी रोशनी फैलाएगी और अंधेरा दूर करेगी। तिब्बत में बुद्धू के स्त्री – पुरुष रू पो नामकरण करते हैं खासकर दोलमा नाम बहुत मशहूर मिलता है। हम बुद्धि के इस्त्री रूप तारा का का ही तिब्बती नाम है।

उत्तर: लोनपा गार के बेटे को हम ‘नुखू’ नाम देंगे। जबकि उस लड़की को ‘डावा’ नाम देंगे।

Check Also

10th Hindi NCERT CBSE Books

10th CBSE Board Hindi Pre-board Test (2023-24): N. K. Bagrodia

10th CBSE Hindi Pre-board: दसवीं कक्षा हिन्दी प्री-बोर्ड (2023-24) – एन. के. बगड़ोदिया पब्लिक स्कूल, …