Tuesday , March 25 2025
6th Hindi NCERT Vasant I

वन के मार्ग में: 6th Class NCERT CBSE Hindi वसंत Chapter 16

वन के मार्ग में 6th Class NCERT CBSE Hindi वसंत भाग 1 Chapter 16

प्रश्न: राम और सीता कहाँ जाने के लिए निकले थे?

उत्तर: राम और सीता वन जाने के लिए निकले थे।

प्रश्न: सीता ने राम को रुकने के लिए क्यों कहा?

उत्तर: कुछ देर विश्राम करने के उद्देश्य से सीता ने राम को रुकने के लिए कहा।

प्रश्न: पर्णकुटी किस चीज से बनती है?

उत्तर: पर्ण कुटी पत्तों से बनती है।

प्रश्न: राम ने रुककर क्या किया?

उत्तर: राम ने रुककर थोड़ा विश्राम किया और सीता के पैरों में चुभे काँटों को देर तक निकालते रहे।

प्रश्न: वन में दो कदम बढ़ाते ही सीता बेचैन क्यों हो गई?

उत्तर: सीता एक राजकुमारी थीं। वे बचपन से महलों में रही थीं। वे बहुत सुकुमारी थी। उन्हें अधिक दूरी तक चलने की आदत नहीं थी। वन का रास्ता दुर्गम था इसलिए वैसे मार्गों पर चलने में उन्हें कठिनाई होती थी। अतः वे दो कदम बढ़ाते ही बेचैन हो गईं।

प्रश्न: सीता ने बेचैन होकर श्रीराम से क्या बातें कहीं?

उत्तर: सीता ने बेचैन होकर श्रीराम से पूछा कि हमें और कितना अधिक चलना है तथा पर्णकुटी कहाँ बनाना है। वे गर्मी के कारण काफी थक जाती हैं उनके होंठ सूखने लगते हैं। पसीना आने लगता है। वे राम से कहती हैं जब तक लक्ष्मण पानी लेकर नहीं आ जाते तब तक पेड़ की छाया में रुककर हम लोग विश्राम कर लेते हैं।

प्रश्न: अपने प्रति राम का प्रेम देखकर सीता की क्या दशा हुई?

उत्तर: नगर से निकलते ही सीता राम से पूछती हैं कि अब और कितनी दूर जाना है। वे गर्मी के कारण काफी बेचैन हो जाती हैं, पसीना आने लगता है, होंठ सूख जाते हैं तब वे राम से पेड़ की छाया में रुककर विश्राम करने को कहती हैं। श्रीराम अपनी पत्नी सीता की व्याकुलता को देखकर बेचैन हो जाते हैं, और पेड़ की छाया में रुक जाते हैं तथा अपनी प्यारी पत्नी के पैरों के काँटे निकालने लगते हैं। अपने प्रति पति का इतना प्यरा देखकर सीता मन ही मन पुलकित हो जाती हैं।

प्रश्न: प्रथम सवैया में कवि ने राम-सीता के किस प्रसंग का वर्णन किया है?

उत्तर: इस सवैया में कवि ने राम-सीता के उस प्रसंग का वर्णन अंकित किया है, जब राजा दशरथ द्वारा दिए गए चौदह वर्ष के वनवास को काटने के लिए वे वन की ओर प्रस्थान कर रहे थे। सीता जी मार्ग की मुश्किलों से व्याकुल हो रही थीं और श्री राम उनकी इस व्याकुलता को देखकर स्वयं भी व्याकुल हो रहे थे।

प्रश्न:  वन के मार्ग में सीता को होने वाली कठिनाइयों के बारे में लिखो।

उत्तर: वन मार्ग में जाते हुए सीता जी बुरी तरह थक गई थीं जिससे उनके माथे से पसीना गिरने लगा, प्यास के कारण उनके होंठ सूख गए थे। वन मार्ग की ओर चलते हुए उनके पैरों में काँटें चुभ गए थे।

प्रश्न:  सीता की आतुरता देखकर राम की क्या प्रतिक्रिया होती है?

उत्तर: मार्ग में सीता को मिली मुश्किलों को देखकर श्री राम जी बहुत व्याकुल होते हैं। सीता जी को थका हुआ और प्यासा देखकर उनकी आँखों में आँसू आ जाते हैं। इस बात से वो परेशान हो जाते हैं कि उनके कारण सीता को इतना कष्ट झेलना पड़ रहा है।

प्रश्न:  राम बैठकर देर तक काँटे क्यों निकालते रहे?

उत्तर: श्री राम ने देखा सीता जी बहुत चलने के कारण थकान से व्याकुल थीं। वह श्री राम को भी देखकर व्याकुल हो रही थीं। वो बार-बार उनसे कह रही थीं कि लक्ष्मण जी पानी लेने गए हैं; जब तक वो पानी लेकर आते हैं वो आराम से बैठ जाए। सीता की इस व्याकुलता को देखकर वो बैठ गए और आराम से पैरों से काँटें निकालने लगे क्योंकि उन्हें अभी आगे और भी चलना था। इसलिए वो देर तक काँटें निकालते रहे।

प्रश्न:  सवैया के आधार पर बताओ कि दो कदम चलने के बाद सीता का ऐसा हाल क्यों हुआ?

उत्तर: सीता जी राजा जनक की बड़ी पुत्री थीं, वो बड़ी ही नाज़ुक व कोमल थीं, वन के कष्ट तो उन्होंने राजमहलों में कभी देखे ही नहीं थे। इसलिए उनका कोमल शरीर वन के उस कष्टपूर्ण मार्ग पर चलते हुए व्याकुल हो रहा था।

प्रश्न: ‘धरि- धीर दए’ का आशय क्या है ?

उत्तर: ‘धरि- धीर दए’ का आशय है; धीरज धारण करते हुए। अर्थात्‌ माता सीता, श्री राम के साथ वन मार्ग में चलते हुए, कष्टों को सहते हुए मन ही मन स्वयं को धीरज बंधा रही थीं।

प्रश्न: अपनी कल्पना से वन के मार्ग का वर्णन कीजिए।

उत्तर: वन बड़े-बड़े पेड़ों से घिरा होता है। जिसके रास्तों में छोटी- मोटी झाड़ियाँ, काँटें, पत्थर और ऊँचा- नीचा स्थान भी हो सकता है, जंगली जानवर भी होते हैं। सूरज की रोशनी बहुत कम अंदर पहुँचती है। अत: यह बहुत ही मुश्किल और भयंकर है।

विकल्पीय प्रश्न: नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों से चुनकर दीजिए

प्रश्न: राम और सीता कहाँ जाने के लिए निकले थे?

  1. अयोध्या
  2. मिथिला
  3. वन
  4. लंका

प्रश्न: सीता राम को रुकने के लिए क्यों कहती हैं?

  1. लक्ष्मण के लिए
  2. जल के लिए
  3. विश्राम के लिए
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न: पर्ण कुटी किस चीज से बनती है?

  1. पत्थर से
  2. पानी से
  3. पत्तों से
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न: राम और सीता के साथ कौन वन गया?

  1. लक्ष्मण
  2. भरत
  3. शत्रुघ्न
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न: वन मार्ग पर कुछ ही दूर जाते ही सीता की क्या दशा हुई?

  1. माथे पर पसीना छलक उठा
  2. मधुर ओंठ सुख गए
  3. वे बेचैन हो उठी
  4. उपरोक्त सभी

प्रश्न: सीता ने राम से क्या पूछा?

  1. अभी कितना चलना है?
  2. पर्ण कुटी कहाँ बनाएँगे?
  3. कहाँ आराम करेंगे?
  4. (1) और (2) दोनों

प्रश्न: श्री राम के आँखों में आँसू क्यों आ गए?

  1. गर्मी के कारण
  2. थकान के कारण
  3. सीता की बेचैनी के कारण
  4. आने वाले कष्टों को सोचकर

प्रश्न:  लक्ष्मण कहाँ गए थे?

  1. पानी लाने
  2. भोजन लाने
  3. छायादार वृक्ष खोजने
  4. अच्छा-सा  रास्ता खोजने

प्रश्न: ‘डग’ शब्द का अर्थ है _____ ।

  1. डगर
  2. कदम
  3. डगमगाना
  4. शांत

प्रश्न: ‘आँख’ शब्द का पर्यावाची इनमें से कौन-सा शब्द नहीं है?

  1. चक्षु
  2. दृग
  3. नयन
  4. वदन

Check Also

10th Hindi NCERT CBSE Books

10th CBSE Board Hindi Pre-board Test (2023-24): N. K. Bagrodia

10th CBSE Hindi Pre-board: दसवीं कक्षा हिन्दी प्री-बोर्ड (2023-24) – एन. के. बगड़ोदिया पब्लिक स्कूल, …